आखिर क्या है प्यार ?

एक शब्द
एक अधूरा शब्द
शब्दों का मेल
या भावनाओ का खेल
आखिर क्या है प्यार ?

एक नया रिश्ता
रिश्तो का बंधन
सानिध्य का ख्याल
या सपनो का बनता बिगड़ता जाल
आखिर क्या है प्यार ?
एक समर्पण
एक से प्रतिबद्धता
किसी को पाने की चाह
या दिल से निकलती एक मीठी आह
आखिर क्या है प्यार ?

एक नई उमंग
मन में उठती एक नई तरंग
चाँद - तारे तोड़ने का हौसला
या कभी कभी महसूस होता एक गलत फैसला
आखिर की है प्यार ?

आखिर क्या है प्यार ??

0 comments:

Post a Comment